{"_id":"698f799975c2d2104001b792","slug":"270-left-madrasa-board-exam-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-150732-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 270 ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 270 ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
Sat, 14 Feb 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के पांच केंद्रों पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की 2026 की परीक्षाएं हुईं। हिंदी की परीक्षा एक ही पाली में संपन्न हुई। जिले में 917 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 647 ने परीक्षा दी, जबकि 270 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा में 360 छात्र और 287 छात्राएं शामिल हुईं। 159 छात्र और 111 छात्राएं गैरहाजिर रहीं। परीक्षा की शुचिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट अमरजीत मौर्य ने मदरसा मंजरे इस्लाम इल्तिफातगंज और मदरसा मंजरे हक टांडा का निरीक्षण किया।