{"_id":"62e035a181d82c3ca23c7f2e","slug":"27-people-became-great-donors-by-donating-blood-ambedkar-nagar-news-lko641305648","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 लोग रक्तदान कर बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 लोग रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज में रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र के साथ महादानी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन व कई सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 27 लोग रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदान को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के मेडिकल छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल दिखा। उन्होंने बढ़-चढ़कर शिविर में भागीदारी की।
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुुर में सीएमएस डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य है। ऐसे में सभी को इस प्रकार के शिविर में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। युवाओं की जिम्मेदारी है कि न सिर्फ खुद रक्तदान करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस बीच मेडिकल कॉलेज में 21 युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ. सिद्धांत त्रिपाठी, डॉ. दीपक नाग, डॉ. भानू, अंशू बग्गा आदि मौजूद रहे।
जिला अस्पताल में शिविर का शुभारंभ सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने करते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसे में बगैर किसी डर व आशंका के सभी को रक्तदान शिविर में भागीदारी करनी चाहिए। युवाओं को चाहिए कि इस प्रकार के पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। ब्लड प्रभारी डॉ. एएम त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में कुल छह लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान डॉ. लता चौधरी, डॉ. मनोज शुक्ला, दीप्ति द्विवेदी, अर्शी, वीरेंद्र, हरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्होंने किया रक्तदान
राजकीय मेडिकल कॉलेज में कैलाशनाथ यादव, डॉ. विशाल चौधरी, डाली मिश्रा, सर्वेश, राकेश सोनकर, अमन कुमार आनंद कुमार, राजकुमार, आस्था सहाय, अंकित कुमार, अजीत कुमार, अभिषेक राव, दिप्तेंद्र, अमरजीत चौहान, उपेंद्र सरोज, अनुराग, ज्योति ईश्वरचंद्र, सतव्रत सुमून, रमनप्रीत सिंह, ध्रुव सिंह, शिवकुमार ने रक्तदान किया। वहीं, जिला अस्पताल में राजेश, निन्कूलाल, शिवपाल, सुशील वर्मा, रोहित प्रजापति व सुरेेंद्र त्रिपाठी ने रक्तदान किया।
रमनप्रीत 51 बार कर चुके रक्तदान
सामाजिक संस्था पंख एक उड़ान के सदस्य टांडा निवासी रमनप्रीत सिंह अब तक 51 बार रक्तदान कर चुके हैं। कहा कि रक्तदान करने से जो आत्म संतुष्टि मिलती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यदि हमारे द्वारा किए गए रक्त से किसी की जान बच जाए, तो यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात होगी। किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। मैं रक्तदान शिविर में तो भाग लेता ही हूं, इसके अलावा यदि किसी को आकस्मिक रक्त की जरूरत पड़ती है, तो मैं इसके लिए पूरी तरह से तत्पर रहता हूं।
प्रेरित होकर किया तीसरी बार रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। यह अत्यंत सराहनीय कदम है। यह कहना है राजकीय मेडिकल कॉलेज की लैब टेक्नीशियन छात्रा डाली मिश्रा का। डाली ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के सामाजिक दायित्वों से प्रेरित होकर ही अब तक तीन बार रक्तदान कर चुकी हूं। रक्तदान करने से शरीर पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसे में सभ युवाओं को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए।