{"_id":"69419bd339156b565d0fc999","slug":"27-fertilizer-shops-inspected-three-issued-show-cause-notices-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-147188-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 27 उर्वरक की दुकानों की जांच, तीन को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 27 उर्वरक की दुकानों की जांच, तीन को कारण बताओ नोटिस
Tue, 16 Dec 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ पांच जिला स्तरीय अधिकारियों ने मंगलवार को 27 उर्वरक की दुकानों की जांच की। यहां से 12 खाद के नमूने संग्रहित किए गए। तीन खाद विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दी गई।
उपकृषि निदेशक डॉ. अश्विनी सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी के साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल व उपायुक्त, जिला उद्योग अनूप श्रीवास्तव की टीम में उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान नवीन खुशहाली किसान सेवा केंद्र महरुआ की जांच के दौरान इनके अभिलेखों में कमी पाई गई। सभामणि मिश्र खाद भंडार खजुरी के संचालक ने टीम को आता देख शटर बंद कर भाग निकले। वहीं न्यू खुशी खाद भंडार सेहरा जलालपुर के संचालक अधिकारियों को देख दुकान खुला छोड़ मौके से भाग निकले। इन तीनों विक्रेताओं के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में दिसंबर माह में 20992 एमटी यूरिया के सापेक्ष 30957 एमटी यूरिया की उपलब्धता है। डीएपी 12089 एमटी के सापेक्ष 13450 एमटी, एनपीके के लक्ष्य 3855 एमटी के सापेक्ष 8185 एमटी खाद की उपलब्धता है। किसान अपने नजदीक समिति से खाद प्राप्त कर सकते हैं। संवाद