फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   26131 new voters will join panchayat elections

पंचायत चुनाव में शामिल होंगे 26131 नए मतदाता

Wed, 27 Jan 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
26131 new voters will join panchayat elections
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार 26 हजार 131 नए मतदाता शामिल किए गए हैं। कुल 17 लाख 29 हजार 217 मतदाता आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव में वोट डाल सकेंगे। इस बीच प्रशासन ने बीते दिनों ही अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन का दावा किया, हालांकि इस सूची के तथ्य बुधवार को सार्वजनिक हो सके। नौ ब्लॉक में इसके साथ ही प्रशासन ने पंचायत चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़े बूथों के पुनर्गठन का कार्य भी पूर्ण हो गया। इस बार 2743 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव होने को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। वैसे तो प्रशासन ने 22 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने का दावा किया है, लेकिन यह सूची पांच दिन बाद 27 जनवरी को सामने आ सकी। गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किए जाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अलग-अलग चरणों में जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चला। 27 दिसंबर को मतदाता सूची का जो प्रकाशन हुआ था, उसमें जिले में कुल 17 लाख तीन हजार 86 मतदाता सूची में शामिल थे। इसके बाद तीन जनवरी तक दावा व आपत्ति मांगी गई थी। इसके साथ ही 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किए जाने का निर्देश निर्वाचन आयोग ने जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अलग-अलग पदों पर किस्मत आजमाने वालों की निगाहें अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन पर थीं, लेकिन 22 जनवरी को सूची सामने नहीं आ सकी थी। दरअसल तमाम जरूरी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही थीं। अब खबर सामने आयी है कि प्रशासन ने 22 जनवरी को ही मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। बुधवार को अधिकारियों ने दावा किया कि 22 जनवरी को ही मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया था। यह अलग बात है कि उसके सामने आने में पांच दिन लग गए और 27 जनवरी को सूची सार्वजनिक हो सकी। पंचस्थानीय कार्यालय के अनुसार दावे व आपत्ति के बाद जो अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हुई, उसमें कुल 17 लाख 29 हजार 217 मतदाता शामिल हैं। ऐसे में नई सूची के अनुसार 26 हजार 131 नए मतदाता शामिल हुए। उधर, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही बूथों के पुनर्गठन का भी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पंचस्थानीय कार्यालय के अनुसार पूर्व में 2809 बूथ थे। पुनर्गठन के बाद अब 2743 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

कहां-कितने बढ़े मतदाता
पंचस्थानीय कार्यालय के अनुसार कटेहरी विकास खंड में 2487 मतदाता, जलालपुर में 2358, अकबरपुर में 2989, टांडा में 3358, भीटी में 4760, बसखारी में 2590, रामनगर में 2838, जहांगीरगंज में 2456 व भियांव विकास खंड में 2295 मतदाता अंतिम सूची के अनुसार बढ़े हैं।
समय से हुआ सूची का प्रकाशन
मतदाता सूची का प्रकाशन समय से कर दिया गया है। सभी चीजें अत्यंत व्यवस्थित ढंग से की जा रही हैं। पंचायत चुनाव को लेकर अन्य तैयारियां तेजी पर हैं।
- डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed