फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   26 new transformers will be installed, the problem will be resolved

Ambedkar Nagar News: 26 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे, दूर होगी समस्या

Sat, 06 Jun 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
26 new transformers will be installed, the problem will be resolved
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को जल्द लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक त्रिभुवन दत्त के प्रयासों से बिजनेस प्लान योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र में 26 नए ट्रांसफॉर्मर लगाने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

विकासखंड जहांगीरगंज के टेंडुआईकला विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के जलालपुर, छछूपुर, मटेहियां, उचेढ़ा और कटेलपुर गांवों में 16 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा रामनगर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के मद्दूपुर और तिलकपुर गांवों को भी योजना में शामिल किया गया है। विकासखंड रामनगर के रायपुर इड्डी खां, बरौंडी सिकंदरपुर, तेतरिया, उछेतीपुर, इब्राहिमपुर, पखरूपुर कोड़ाही, रामडीह सराय, पिपरी मेघा, नत्थूपुर, भवनाथपुर मिश्रिरया, भोजपुर, सहरेडी, शिवतारा, जमुनापांडे नरसिंहपुर, कटराखा और भीमपुर सहित अनेक गांवों में भी अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा आलापुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के नसेनों तथा रामनगर सिपाह जेटपुर में स्थापित 25 केवीए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 63 केवीए की जाएगी। वहीं, रामनगर-जहांगीरगंज मार्ग पर 100 केवीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed