{"_id":"5760468e4f1c1bc61011b961","slug":"26-crore-drought-relief-distributed-to-the-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिलेंगे सूखा राहत के 26 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिलेंगे सूखा राहत के 26 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
tumariya pond drought
- फोटो : amar ujala
सूखा राहत की आस लगाए जिले के पौने दो लाख किसानों के लिए खुशखबरी है। शासन ने जिले को करीब 26 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। किसानों को जल्द इसका लाभ मिलेगा। तहसीलों को धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन
धान की उपज के लिए अंबेडकरनगर अग्रणी जिलों में शुमार है। तीन लाख से अधिक किसानों ने धान की बुआई की थी। सूखे के कारण धान की फसल चौपट हो गई थी। इससे किसानों को आर्थिक चपत लगी थी।
विज्ञापन
तमाम मांग के बाद जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था। इससे प्रभावित किसानों को उम्मीद जगी थी कि सूखे के कारण हुए नुकसान की भरपाई हो सकेगी। प्रभावित किसानों को सूखा राहत की धनराशि उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने शासन से 41 करोड़ 57 लाख रुपये की धनराशि की मांग की थी।
विज्ञापन
इसके सापेक्ष प्रथम किस्त में साढ़े चार करोड़ रुपये की धनराशि आई थी, जिसे कुछ किसानों में वितरित कर दिया गया था। लगभग पौने दो लाख किसान सूखा राहत सहायता राशि से वंचित रह गए थे।
शेष किसानों को सहायता राशि वितरित करने के लिए डीएम विवेक ने शासन ने को पत्र लिखा था। इस बीच बीते दिनों शासन से 1 लाख 74 हजार 660 किसानों को सूखा राहत सहायता धनराशि उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को 25 करोड़ 74 लाख रुपये की धनराशि भेज दी।