फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   25 thousand reward gangster arrested, jailed ...

Ambedkar Nagar News: प्रवेश द्वार से टकराई अनियंत्रित स्कॉर्पियो, बाधित रहा यातायात

Fri, 10 Apr 2026 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
25 thousand reward gangster arrested, jailed ...
जलालपुर के जमालपुर–बसखारी मार्ग पर शुक्रवार को हादसे के बाद क्षतिग्रस्त होकर गिरा पड़ा प्रवेश द
जलालपुर। जमालपुर-बसखारी मार्ग पर नगर पालिका की ओर से लगाए गए प्रवेश द्वार से शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त होकर मुख्य मार्ग पर गिर गया। इसके चलते करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

स्कॉर्पियो अकबरपुर से किछौछा एक मरीज को दिखाने जा रही थी। इसी दौरान वाहन का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे लगे खंभे और फिर प्रवेश द्वार से जा टकराई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रवेश द्वार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पास में खड़ी लाइब्रेरी के बच्चों की कुछ साइकिलें भी इस टक्कर में टूट गईं। घटना की सूचना पर नगर पालिका और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से टूटे हुए प्रवेश द्वार को हटाकर रास्ता साफ कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य किया गया। जलालपुर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से जीजा-साले घायल

बसखारी। क्षेत्र के अकबरपुर मार्ग पर विकास नगर कॉलोनी मोड़ के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। जहांगीरगंज के उमरी भवानीपुर निवासी राजमंगल दुबे (42) अपने बहनोई राकेश तिवारी (60) निवासी भटपुरवा बसखारी के घर आए थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अकबरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विकास नगर कॉलोनी मोड़ के पास हरैया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राजमंगल दुबे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों बाइक को कब्जे में लिया गया। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed