फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   25 thousand prize crook arrested in an encounter

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 02 Feb 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize crook arrested in an encounter
अंबेडकरनगर। अहिरौली पुलिस ने बीती रात तिवारीपुर मोड़ के पास मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के पास से पुलिस ने बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए। उसके विरुद्घ जिले के अलावा विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सोमवार की रात अहिरौली पुलिस टीम गश्त पर थी। पुलिस टीम थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पैदल कटेहरी बाजार से तिवारीपुर की तरफ आ रही थी। इसी बीच अकबरपुर की तरफ से तेज रफ्तार में एक बाइक सवार युवक आ रहा था। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, और बाइक को मुख्य मार्ग से एक कच्चेे मार्ग की तरफ मोड़ दिया। टीम को आशंका हुई और घेराबंदी शुरू कर दी। टीम के घेराबंदी करने पर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, एक कारतूस, बाइक बरामद हुई। पकड़े गए बदमाश की पहचान विशाल सिंह निवासी सरायमीर, थाना सरायमीर, जिला आजमगढ़ के रूप में हुई। जिले के अलग-अलग थानों के अलावा आजमगढ़ व सुल्तानपुर जनपद में भी उसके विरुद्घ कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर महरुआ थाने में दर्ज एक मामले में 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बाद में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed