फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   25 employees found missing in inspection, notice

निरीक्षण में गायब मिले 25 कर्मचारी, नोटिस

Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
25 employees found missing in inspection, notice
अंबेडकरनगर। विकास भवन स्थिति कार्यालयों में काम काज की जमीनी हकीकत परखने को मंगलवार को सीडीओ घनश्याम मीणा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी व अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय से गायब मिले। गैर हाजिर मिले अपर सांख्यिकी अधिकारी समेत कुल 25 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर वेतन कटौती की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सीडीओ के औचक निरीक्षण की खबर विकास भवन परिसर में फैलते ही हड़कंप दिखने लगा। परिसर में इधर उधर मौजूद कर्मचारी आनन फानन में दौड़ भाग कर अपने अपने कार्यालय कक्षों में पहुंचते दिखे। निरीक्षण के लिए सीडीओ सबसे पहले पशुपालन विभाग पहुंचे। वहां वरिष्ठ सहायक विनीत कुमार यादव, वाहन चालक विजय प्रताप वर्मा और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निरीक्षण में आशुलिपिक रामतेज, वरिष्ठ सहायक जया देवी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कमलेश सिंह गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

पूछने पर बताया गया कि इनकी तरफ से अवकाश पर रहने की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गयी। इसी तरह समाज कल्याण विभाग में कर्मचारी अनंत कुमार, कंप्यूटर आपरेटर अंकित सिंह व अतुल तिवारी तीन दिनों से आफिस से नदारद मिले। प्रोबेशन कार्यालय में जिला समन्वयक गायत्री सिंह, संरक्षण अधिकारी प्रीति सिंह, परामर्शदाता स्मिता, मंजू यादव, मोहित चौहान भी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह लघु सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार पांडेय, पंकज श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में सहायक लेखाकार सच्चिदानंद, पंचायतीराज कार्यालय में कनिष्ठ सहायक सुनील वर्मा, डीपीएम संजीत, ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गाप्रसाद पांडेय भी बीती 20 अप्रैल से बगैर किसी सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित चलते मिले। गन्ना विभाग कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अखिलेश कुमार तिवारी, वरिष्ठ सहायक चंदन सिंह, आशीष सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के आरपी रावत, अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग में अपर सांख्यिकी अधिकारी सतीश चंद्र आजाद भी बिना किसी सूचना के कार्यालय से गैरहाजिर मिले।

सीडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी गैरहाजिर मिले अफसरों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी है कि जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ वेतन कटौती तक की कड़ी दंडात्मक कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed