फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2389 Anti-Coronation vaccine given to common citizens

2389 आम नागरिकों को लगा कोरोना का टीका

Thu, 04 Mar 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
2389 Anti-Coronation vaccine given to common citizens
अंबेडकरनगर। जिले में गुरुवार को कुल 19 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चला। 34 बूथों पर चिकित्सकों की टीम ने 2389 आम नागरिकों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। चिकित्सकों ने कहा कि मानक के अनुरूप आम नागरिकों का भी टीकाकरण शुरू हुआ है। इसमें प्राथमिकता के साथ सभी संबंधित को भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

बुजुर्गों व बीमार आम नागरिकों समेत युवाओं के टीकाकरण के क्रम में गुरुवार को जिला अस्पताल के तीन बूथों पर 470, सीएचसी अकबरपुर के दो बूथों पर 226, पीएचसी सिकंदरपुर के एक बूथ पर 54, अर्बन हेड पंडाटोला के एक बूथ पर 26, अर्बन हेड मोहसिनपुर के एक बूथ पर 37, पीएचसी अरियौना के एक बूथ पर 8, सीएचसी बसखारी के तीन बूथों पर 65, भियांव पीएचसी के तीन बूथों पर 110, जहांगीरगंज सीएचसी के दो बूथों पर 176, कटेहरी सीएचसी के दो बूथों पर 212 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

अर्बन हेड मुबारकपुर टांडा के एक बूथ पर 24, पीएचसी उतरेथू के एक बूथ पर 120, बड़ागांव इब्राहिमपुर पीएचसी के एक बूथ पर 71, भीटी सीएचसी के एक बूथ पर 120, पीएचसी कुसुमा ब्राहिमपुर के एक बूथ पर 19, जलालपुर सीएचसी के तीन बूथों पर 159, टांडा सीएचसी के तीन बूथों पर 232, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के दो बूथों पर 40 व आलापुर सीएचसी के दो बूथों पर 220 आम नागरिकों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। अब आम नागरिकों को टीका लगाया जा रहा है। नागरिकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। कोरोना से लड़ाई में हम लोग मिलकर पूरी सक्रियता से भागीदारी निभा रहे हैं। आने वाले समय में टीकाकरण अभियान में और तेजी लायी जाएगी। गुुरुवार को जिले के कुल 34 बूथों पर 2389 नागरिकों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed