फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   238 school vehicles carrying children ignoring standards

Ambedkar Nagar News: मानकों की अनदेखी कर बच्चे ढो रहे 238 स्कूली वाहन

Sun, 28 Jan 2024 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
238 school vehicles carrying children ignoring standards
अंबेडकरनगर। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दरकिनार कर 238 स्कूली वाहन धड़ल्ले से सड़क पर दौड़ रहे हैं। निर्देश के बावजूद संबंधित वाहन मालिकों द्वारा न तो सीसीटीवी कैमरा लगवाया जा रहा है और न ही फिटनेस प्रमाणपत्र लिया जा रहा है। अब ऐसे में एआरटीओ कार्यालय ने संबंधित वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर फरवरी के प्रथम सप्ताह तक मानक पूरा करने का निर्देश दिया है। ऐसा न होने पर पंजीकरण निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने निर्देश जारी किया है कि सभी छोटे बड़े स्कूली वाहन में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। इसके बगैर वाहन का संचालन न हो। एआरटीओ कार्यालय ने भी बीते दिनों ही सभी वाहन संचालकों को नोटिस जारी कर निर्देशित किया कि न सिर्फ फिटनेस प्रमाणपत्र हासिल करें बल्कि सीसीटीवी कैमरा भी लगवाएं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के अनुसार जिले में 851 स्कूली वाहन संचालित हैं। इसमें 613 वाहन में सीसीटीवी कैमरा लगा है। 238 वाहन ऐसे हैं जिसमें न तो सीसीटीवी लगा है और न ही फिटनेस प्रमाणपत्र है। इन्हें बीते दिनों ही इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन इसके बाद भी प्रगति नहीं हुई। ऐसे वाहन मानकों का उल्लंघन कर छात्र-छात्राओं को घर से स्कूल लाने-ले जाने में लगे हैं। ऐसे वाहनों पर ही विभाग सख्ती बरतने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एआरटीओ वीडी मिश्र ने बताया कि संबंधित वाहन संचालकों को नोटिस जारी कर फरवरी माह के प्रथम सप्ताह तक सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने व फिटनेस प्रमाणपत्र हासिल करने का निर्देश दिया गया है। यदि समय रहते ऐसा नहीं किया गया तो उनका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed