फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   23 Roads will be made

23 सड़कों की बदलेगी सूरत

Tue, 03 Mar 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
23 Roads will be made
अंबेडकरनगर। जिले के जलालपुर व जहांगीरगंज विकास खंड की 23 सड़कों के निर्माण को शासन ने हरी झंडी प्रदान कर दी है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड द्वारा जल्द ही संबंधित सड़कों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। 3 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया बीते दिनों ही पूर्ण कर ली गई। संबंधित सड़कों के निर्माण से लगभग एक लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं के तहत न सिर्फ नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, बल्कि क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़कों का नवीनीकरण भी कराया जा रहा है। बड़े पैमाने पर कराए जा रहे सड़क के निर्माण व नवीनीकरण का जिले के नागरिकों को व्यापक लाभ भी मिल रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों लोक निर्माण विभाग के निर्माण खण्ड ने जलालपुर व जहांगीरगंज विकास खण्ड की 23 सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा था। 3 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से संबंधित सड़कों के नवीनीकरण को बीते दिनों ही शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी थी।
विज्ञापन

निर्माण खंड के अवर अभियंता एमपी चौधरी ने बताया कि विशेष मरम्मत योजना के तहत दोनों विकास खंड की 23 सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा। इसमें गोलपुर, खालिसपुर भटौली, बैरी बुजुर्ग, जगतूपुर गिलटई, आजनपारा, सकरा, ईसूपुर, बंगालपुर व जहांगीरगंज समेत 23 सड़कें शामिल हैं। बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया बीते दिनों ही पूर्ण कर ली गई हैं। शासन से जरूरी राशि भी उपलब्ध हो चुकी है। ऐसे में शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। संबंधित सड़कों के निर्माण से एक लाख से अधिक नागरिकों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलपुर के रामफेर व घनश्याम, खालिसपुर भटौली के मोहम्मद रईस व संदीप ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि लंबे समय से संबंधित सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। सड़क के निर्माण से सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। जहांगीरगंज के सुनील कुमार व मेवालाल ने कहा कि संबंधित सड़कों के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यह मांग अब जाकर पूरी हुई। सड़क के निर्माण से न सिर्फ सुचारु आवागमन होगा, बल्कि कई गांवों की दूरियां भी कम होंगी।

विशेष निर्माण योजना के तहत जलालपुर व जहांगीरगंज विकास खंड की 23 सड़कों के निर्माण की संस्तुति शासन ने प्रदान की है। 3 करोड़ 32 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
- एसपी बौद्ध, अधिशाषी अभियंता, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed