{"_id":"6706ecbc70b855c7c10c6174","slug":"23-hospitals-identified-for-free-treatment-of-injured-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122592-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: घायलों के मुफ्त इलाज के लिए 23 अस्पताल चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: घायलों के मुफ्त इलाज के लिए 23 अस्पताल चिह्नित
Thu, 10 Oct 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय।
अंबेडकरनगर। सड़क हादसों में घायल होने जिले के आयुष्मान कार्डधारियों को भी अब डेढ़ लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त सुविधा मिल सकेगी। योजना का फायदा पाने के लिए पुलिस सत्यापन के बाद पात्र घायलों को जिले के चिह्नित 23 सरकारी व निजी अस्पताल में भर्ती कराना होगा। संबंधित अस्पतालों की सूची को फाइनल करते हुए सीएमओ कार्यालय की तरफ सेे पत्र भेजकर इलाज से जुड़ी सभी तैयारियां पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्डधारक परिवार को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाता है। इलाज की यह सुविधा जिले के 23 अस्पतालों में है। इसमें सरकारी अस्पतालों में जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, एनटीपीसी अस्पताल के अलावा नौ सीएचसी शामिल है। इसके अलावा 11 निजी अस्पताल में भी योजना के तहत निशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया होगी। जिले में अब तक 9.92 लाख पात्रों का आयुषमान कार्ड बन चुका है। इस योजना के तहत अब तक बीमारी से जुड़े मरीजों को ही योजना का लाभ मिलता है। अब इसमें सड़क हादसों में घायल होने वालों को भी डेढ़ लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त सुविधा का फायदा मिल सकेगा।
बुजुर्गों का भी बनेगा गोल्डन कार्ड
आयुष्मान योजना के तहत अब तक सामान्य मरीजों को ही गोल्डन कार्ड के माध्यम से इलाज की सुविधा मिल रही थी। सीएमओ कार्यालय के अनुसार जल्दी 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का भी कार्ड बना कर योजना का लाभ देने के लिए जोड़ा जाएगा। बुजुर्गों का गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की कवायद अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
पुलिस सत्यापन के बाद मिलेगा लाभ
मार्ग हादसे में घायल लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए पुलिस सत्यापन रिपोर्ट जरूरी होगी। इसके बाद ही कार्डधारी को चयनित अस्पताल में डेढ़ लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिलेगा। इसके लिए गोल्डन कार्ड की जरूरत नहीं होगी।
डॉ मुकुल त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम समन्वयक