{"_id":"56e8453e4f1c1bdc108b4be2","slug":"2290-students-from-left-inter-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"2290 ने छोड़ी इंटर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2290 ने छोड़ी इंटर की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली में समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र में दो हजार 290 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
उधर, शिक्षा विभाग द्वारा गठित सचल दलों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच पड़ताल तो की, लेकिन उसके हत्थे एक भी नकलची नहीं लग सके, जबकि जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर धड़ल्ले से बोलकर नकल कराई गई।
गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अब अंतिम दौर में हैं। बीते दिनों हाईस्कूल की परीक्षा संपन्न हो चुकी है, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी 19 मार्च को संपन्न हो जाएंगी।
बोर्ड परीक्षा को कुशलतापूर्वक व नकलविहीन कराने को लेकर शिक्षा विभाग ने दावे तो बढ़-चढ़कर किए थे, मगर शुरुआती दौर से जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर जमकर धड़ल्ले से नकल कराई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक प्रथम पाली में 16 हजार 957 परीक्षार्थियों को भाग लेना था, लेकिन 14 हजार 667 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
दो हजार 290 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र में 25 हजार 801 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन निपटाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बीते दिनों ही सचल दलों ने कई जगहों पर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की है।