फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2239 people were vaccinated

कोरोना पर विजय पाने को 2239 नागरिकों ने लगवाया टीका

Fri, 05 Mar 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
2239 people were vaccinated
अंबेडकरनगर। कोरोना को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए शुक्रवार को जिले के 33 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। इस दौरान 3960 लक्ष्य की तुलना में 2239 नागरिकों को टीका लगाया गया। नागरिकों को टीका लगाने में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने के लिए जिले में टीकाकरण का कार्य लगातार जारी है। शुरुआती दौर में जहां कोरोना योद्धाओं को टीका लगा था, वहीं अभियान के दौरान फ्रंटलाइन को भी टीका लगाया गया था। अब कोरोना से जंग जीतने के लिए आम नागरिकों को टीका लगाए जाने का कार्य शुरू हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के 33 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि अकबरपुर विकास खंड के 10 बूथों पर 1200 नागरिकों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 664 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार से टांडा के 7 बूथ पर 840 की तुलना में 444, राजकीय मेडिकल कॉलेज के 1 बूथ पर 120 की तुलना में 25, भियांव विकास खंड के 2 बूथ पर 240 की तुलना में 33, बसखारी में 3 बूथ पर 360 की तुलना में 70, जलालपुर में 3 बूथ पर 360 की तुलना में 248, कटेहरी में 2 बूथ पर 240 की तुलना में 180, रामनगर के 2 बूथ पर 240 की तुलना में 268, भीटी में 2 बूथ पर 240 की तुलना में 240 व जहांगीरगंज विकास खंड के 2 बूथ पर 240 की तुलना में 167 नागरिकों को टीका लगा। इस प्रकार जिले के 33 बूथ पर 3960 की तुलना में 2239 नागरिकों को टीका लगा। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को चले महाअभियान के दौरान नागरिकों को टीका लगने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed