{"_id":"634311dceb92995ebe7858ff","slug":"21-sanitation-workers-honored-for-better-work-ambedkar-nagar-news-lko6521169172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर काम के लिए 21 सफाई कर्मियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर काम के लिए 21 सफाई कर्मियों का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। साफ-सफाई को लेकर बेहतर कार्य करने वाले 21 सफाई नायक, स्वच्छता मित्र व सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। अकबरपुर नगर पालिका परिसर में वाल्मीकि जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में न सिर्फ महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया बल्कि उनके आदर्शों पर चलने का भी आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। कहा कि महर्षि ने अपने ज्ञान के आधार पर ही महाकाव्य रामायण की रचना की। उनमें दूरदर्शिता थी। समाज को एकजुट करने के लिए उन्होंने तमाम प्रकार के कार्य किए। हम सभी को उनके बताए आदर्शों पर चलकर समाज को बेहतर बनाना होगा।
बाद में अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने व स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने वाले कर्मचारियों सफाई नायक अंकित अग्रहरि, विनय गोस्वामी, उमाधर उपाध्याय, ओमप्रकाश सुमन, अजय कुमार, अमित श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अनिरुद्ध मद्धेशिया, दीपक शुक्ला आदि को अंगवस्त्र व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अनूप कुमार, अजय कुमार, बृजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।