{"_id":"623613dfa7ed0a34aa099be2","slug":"2073-voters-will-vote-in-mlc-election-ambedkar-nagar-news-lko6222615176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव में 2073 मतदाता देंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव में 2073 मतदाता देंगे वोट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एमएलसी के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 2073 मतदाता करेंगे। जिले के सभी नौ विकास खंड मुख्यालय पर 9 अप्रैल को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बैलेट पेपर के माध्यम से करेंगे। मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच 19 मार्च को होली पर्व के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के चलते चुनाव आयोग ने नामांकन की अंतिम तिथि 19 मार्च से बढ़ाकर 21 मार्च कर दी है। ऐसे में एमएलसी पद के लिए चुनावी जंग में कूदने वाले प्रत्याशी 21 मार्च तक नामांकन कर सकेंगे।
फैजाबाद स्थानीय प्राधिकरण (एमएलसी) पद के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि जिले के सभी 9 विकास खंड मुख्यालय पर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। कुल दो हजार 73 मतदाता इस दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जो मतदाता मतदान करेंगे, उसमें सांसद, विधायक, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल होंगे। बताया कि मतदाता बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पीठासीन अधिकारी मतपेटिका लेकर फैजाबाद में बने स्ट्रांग रूम में जमा करेंगे।
उधर, चुनाव आयोग ने एमएलसी पद के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 19 मार्च से बढ़ाकर 21 मार्च कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 21 मार्च होगी। ऐसा 19 मार्च को होली पर्व के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश को देखते हुए किया गया है। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 मार्च को नाम वापसी के बाद 9 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन आदि की सारी प्रक्रिया मंडल मुख्यालय अयोध्या पर चलेगी। सिर्फ मतदान सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों पर कराया जाएगा।