फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20,000 rupees recovered from four farmers who burnt stubble

Ambedkar Nagar News: पराली जलाने वाले चार किसानों से 20 हजार रुपये की हुई वसूली

Tue, 18 Nov 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 18 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
20,000 rupees recovered from four farmers who burnt stubble
अंबेडकरनगर। शासन-प्रशासन के तमाम निर्देश के बाद भी पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। सोमवार को चार किसानों से जुर्माने की 20 हजार रुपये धनराशि वसूली गई। जागरूकता कार्यक्रम व अधिकारियों की अपील के बाद भी अब तक 14 किसान पराली जलाते हुए मिल चुके हैं, जिन पर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि पराली जलाने से स्वास्थ्य, पर्यावरण और मिट्टी को कई गंभीर नुकसान होते हैं, जैसे वायु प्रदूषण बढ़ना, सांस संबंधी बीमारियां फैलना, मिट्टी की उर्वरता और नमी में कमी आना और फसल उत्पादन पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा, इससे वन्य जीवों को नुकसान होता है और आग फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। अब तक जलालपुर में चार, अकबरपुर में तीन, टांडा में दो और टांडा में सबसे अधिक पांच सहित 14 किसानों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनमें से चार किसानों से राजस्व की वसूली कर उसे सरकारी खाते में जमा कराया गया है। वहीं, आलापुर और जलालपुर में चार कंबाइन मशीन को सीज किया गया।
विज्ञापन


बॉक्स
रोक के बाद भी पराली जलाने पर नहीं लग पा रही लगाम
श्रवण क्षेत्र। खेतों में पराली जलाने में लगी रोक के बाद भी किसान सरकारी आदेशों को धुएं में उड़ा रहे हैं। क्षेत्र के कई स्थानों पर किसान धान से निकली पराली को खेत पर ही जला रहे हैं। कनकपट्टी गांव में भी बड़े पैमाने पर पराली जलाई जा गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed