{"_id":"5e5e8ff28ebc3ef3fc2cd1b7","slug":"2-boys-drown-in-saryu-ambedkar-nagar-news-lko5118608144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त डूबे
विज्ञापन
अयोध्या-विकासखंड मया के सरयू नदी तट श्री श्रृंगी ऋषि आश्रम पर युवकों के डुबने के बाद तलाश करते गो?
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महबूबगंज। गोसाईगंज के श्री श्रृंगी ऋषि आश्रम स्थित सरयू नदी में नहाने गए अंबेडकरनगर जिले के तीन युवक मंगलवार को डूब गए। इस दौरान तट के पास मौजूद लोगों ने इनमें से एक युवक को बचा लिया जबकि दो अन्य लापता हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश शुरू कराई है। शाम को एक युवक का शव बरामद हो गया, जबकि एक लापता है। सभी युवक 18 से 20 वर्ष की उम्र के हैं। बताते हैं आठ दोस्तों का ग्रुप बिना बताए घूमने गया था।
विकासखंड मया के सरयू के शेरवा घाट स्थित श्री श्रृंगी ऋषि आश्रम पर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे अंबेडकरनगर निवासी आठ दोस्त स्नान करने गए थे। नहाते समय तीन युवक नदी की गहराई में चले गए और डूबने लगे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने एक को तो बचा लिया लेकिन दो दोस्त नदी की तेज धारा में लापता हो गए। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता युवकों की तलाश शुरू की।
इस दौरान शाम करीब पांच बजे लापता युवकों में एक अविरल सिंह पुत्र प्रशांत सिंह निवासी नलकूप कॉलोनी अकबरपुर का शव बरामद हो गया, जबकि दूसरे युवक सुधांशु वर्मा पुत्र सूर्यभान वर्मा चनैनी थाना इब्राहिमपुर अंबेडकर नगर की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि सभी युवक आपस में दोस्त थे और घर से बताए बिना यहां घूमने आए थे। इनकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। लापता युवक की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं, आसपास जिले में भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
श्री श्रृंगी ऋषि आश्रम पर घूमने गए सनी कश्यप पुत्र चंद्रशेखर निवासी केदारनगर, अंबेडकरनगर, अभिषेक चौबे पुत्र सूबेदार पखनपुर मलहवा, उत्कर्ष व प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश अन्नावा अहिरौली अंबेडकरनगर, विपुल गौड़ पुत्र रवि प्रताप अचलपुर इब्राहिमपुर, रामकृष्ण चतुर्वेदी पुत्र अशोक चतुर्वेदी अकबरपुर, अंबेडकरनगर आदि ने बताया कि हम सब ने मिलकर घूमने की योजना बनाई थी। घर पर बिना बताए यहां आए थे। बताया कि अविरल सिंह इलाहाबाद में पढ़ता था। वह जल्द ही घर आया था।