फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   19 deputy chief examiners and 671 examiners were absent

Ambedkar Nagar News: 19 उप प्रधान परीक्षक और 671 परीक्षक रहे अनुपस्थित

Thu, 20 Mar 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 20 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
19 deputy chief examiners and 671 examiners were absent
 लारपुर ​स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते ​शिक्षक।
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में बृहस्पतिवार को 19 उप प्रधान परीक्षक और 671 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इन अनुपस्थित डीएचई व परीक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। पांच मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 32,999 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, जीके जेटली इंटर कॉलेज और जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य की गंभीरता के बावजूद ड्यूटी में लगाए गए उप प्रधान परीक्षक व परीक्षकों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

यही वजह है कि 680 लोग दूसरे दिन भी उपस्थित रहे। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि 32,999 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई हैं। इसमें हाईस्कूल की 16,260 और इंटर की 16,739 उत्तर पुस्तिकाएं चेक की गईं। कुल आवंटित 3,77,925 उत्तर पुस्तिकाओं में से 3,00,505 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
फोटो-20
दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
मूल्यांकन के दूसरे दिन भी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया। शिक्षक और कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली, समान वेतन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा समेत अन्य मांगें की जा रही हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के नेतृत्व में मूल्यांकन कार्य जारी रखते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष डॉ. विजय वर्मा ने बताया कि सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए सभी शिक्षक मूल्यांकन पूरा होने तक काली पट्टी बांधकर ही कॉपियां जांची जाएंगी।

इस दौरान जिला मंत्री श्री प्रकाश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष श्याम मोहन पटेल, संरक्षक आनंद दुबे, सभाजीत वर्मा, लव कुश, सत्येंद्र तिवारी, राजेंद्र प्रसाद भार्गव, राजेंद्र चौधरी, सुशील कुमार मौर्य, संजय सिंह, रियाज अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed