फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1815 students left the police recruitment exam in the second phase

Ambedkar Nagar News: दूसरे चरण में 1815 ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

Fri, 30 Aug 2024 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
1815 students left the police recruitment exam in the second phase
अकबरपुर नगर में पीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी -संवाद
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को 11 केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में 1815 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 7,824 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 6,009 परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। केंद्रों के निकट सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम अविनाश सिंह व एसपी डॉ. कौस्तुभ के साथ ही अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलग-अलग परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर लगातार जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा शुक्रवार को 11 केंद्र पर हुई। पहली पॉली की परीक्षा सुबह दस बजे से होनी थी लेकिन केंद्रों पर छह बजे से ही छात्र छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह आठ बजे के करीब मुख्य प्रवेश द्वार पर जांच के बाद केंद्रों के भीतर प्रवेश शुरू हुआ। ज्यादातर परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राओं की लंबी लाइन दिखी।
विज्ञापन

दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल 7824 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, हालांकि 6,009 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। दोनों पाली मिलाकर 1815 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि पहली पाली में 3912 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, 938 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। ऐसे में 2974 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में भी 3912 अभ्यर्थी की तुलना में 3035 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। ऐसे में 877 ने परीक्षा से किनारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। डीएम अविनाश सिंह व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बीएनकेबी पीजी कॉलेज, बीएन इंटर कॉलेज, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज, राजकीय रमाबाई महिला पीजी कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।




बंद रहीं दुकानें व स्कूल
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम अविनाश सिंह ने शुक्रवार व शनिवार को सभी बोर्ड के इंटरमीडिएट स्तर के स्कूलों में अवकाश कर दिया था। शुक्रवार को इसका सख्ती से पालन भी हुआ। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर सीमा में आने वाली सभी प्रकार की दुकानें भी परीक्षा के दौरान बंद रहीं। परीक्षा केंद्र के बाहर व इर्द-गिर्द पुलिस की तैनाती थी। अकबरपुर रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन के अलावा मोहसिनपुर मंसूरपुर स्थित आश्रयस्थल पर भी पुलिस कर्मियों की पैनी निगाह रही।




युवाओं को सफलता की उम्मीद
गोरखपुर से आए राजेश ने कहा कि प्रश्नपत्र न तो बहुत कठिन था और न ही आसान, 130 प्रश्न हल किए हैं। कहा कि एक दिन पहले ही यहां आ गए थे। रात्रि विश्राम करने के लिए जगह नहीं मिली तो अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रात गुजारी। बलिया से आए विनय ने कहा कि गणित व रीजनिंग के प्रश्न कुछ कठिन थे, 125 प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। पूर्व में हुई परीक्षा में भी पेपर अच्छा हुआ था, इस बार भी ठीक हुआ है। पूरी उम्मीद है कि सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed