फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   18 players won in walking and running

पैदल चाल व दौड़ में 18 खिलाड़ियों ने बाजी मारी

Mon, 03 Oct 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
18 players won in walking and running
अंबेडकरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को एकलव्य स्टेडियम में पुरुष/महिला ओपन वर्ग में पैदल चाल व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दोनों प्रतियोगिताओं में कुल 18 खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या व जिला ओलंपिक संघ सचिव डॉ. एचपी सिंह ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कुल 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 70 बालक व 30 बालिकाएं शामिल रहीं। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल के क्षेत्र में युवाओं के शानदार कॅरियर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

पैदल चाल पुरुष वर्ग में सुरजीत, विजय कुमार, अनुराग यादव, रवि राजभर, तिलकराम वर्मा व दिपराज वर्मा ने जीत हासिल की जबकि बालिका वर्ग में रोशनी यादव, खुशबू, सरिता, ओजस्वी राज, गुड़िया व सीमा ने जीत दर्ज की। इसके अलावा तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कुलदीप यादव प्रथम, अनुराग यादव द्वितीय एवं सूरज जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में ओजस्वी राज, रेनू प्रजापति व रिशू प्रजापति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षक देशपाल सिंह, सुनील कुमार यादव, अदनान अहमद, शिल्पी गौतम, रितेश कुमार श्रीवास्तव व विरेंद्र कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed