फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   17 crore paid to 22 thousand sugarcane farmers

Ambedkar Nagar News: 22 हजार गन्ना किसानों को हुआ 17 करोड़ का भुगतान

Sat, 08 Apr 2023 05:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 08 Apr 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
17 crore paid to 22 thousand sugarcane farmers
96 लाख क्विंटल गन्ने की हो चुकी पेराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। गन्ना बिक्री करने वाले 22 हजार किसानों को 17 करोड़ रुपये का भुगतान मिला है। यह किसान ऐसे हैं जिन्होंने बीते दिनों गन्ने की बिक्री क्रय केंद्रों पर की थी। इस बीच अब छह क्रय केंद्र बंद कर दिए जाने से सिर्फ 32 क्रय केंद्रों पर ही गन्ने की खरीद हो रही है। 103 लाख क्विंटल लक्ष्य की तुलना में लगभग 96 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है।
अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में पेराई सत्र अंतिम दौर में है। 24 नवंबर को जब पेराई सत्र प्रारंभ हुआ था तो किसानों के लिए गेट समेत जिले के अलग अलग क्षेत्रों में कुल 38 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। लक्ष्य को समय रहते पूरा करने के लिए चीनी मिल प्रशासन क्रय केंद्रों पर तेजी से खरीदारी का प्रबंध करता रहा। कुछ केंद्रों पर गतिरोध भी आया। इन सबके बीच अब तक लगभग 96 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई मिल में हो चुकी है।
विज्ञापन

इस बीच गन्ने की क्रय केंद्रों पर आमद कम होने से छह केंद्रों को बंद कर दिया गया। इनमें बेलउवा, अशरफपुर बरवां, रगड़गंज, सुरहुरपुर, बसखारी व इंदईपुर क्रय केंद्र शामिल हैं। ऐसे में अब गेट समेत 32 क्रय केंद्र संचालित हैं। उधर सहायक गन्ना महाप्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि उपज की बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान तेजी से किया जा रहा है। गत दिवस ही 21 मार्च से 28 मार्च तक उपज की बिक्री करने वाले 22 हजार किसानों का 16 लाख 90 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र ही अन्य किसानों का भी भुगतान कर दिया जाएगा। किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब तक शत-प्रतिशत उपज की खरीद नहीं हो जाएगी तब तक खरीद जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed