{"_id":"67718373d707bd1efe0992c3","slug":"1652-patients-health-checked-and-medicines-given-in-jan-arogya-mela-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126949-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जन आरोग्य मेले में 1,652 मरीजों की जांची सेहत, दी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जन आरोग्य मेले में 1,652 मरीजों की जांची सेहत, दी दवा
Sun, 29 Dec 2024 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
भीटी में जन आरोग्य मेले के दौरान मरीज को देखते चिकित्सक।
अंबेडकरनगर। जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला के तहत रविवार को जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगा। इसमें विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने पहुंचकर अपना इलाज कराया और दवा ली। स्वास्थ्य शिविर में 1652 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिविर में बुखार और खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने जरूरी दवा देकर जांच की। शिविर में अवकाश के दिन इलाज व दवाएं मिलीं तो मरीजों का दर्द कुछ कम हुआ।
छुट्टी के दिन भी मिला इलाज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा में इलाज कराने आए अर्पित ने बताया कि उसे तीन दिन से बुखार आ रहा था। उपचार के लिए आए थे। चिकित्सकों ने दवाओं को देने के साथ ही उसकी जांच कराई। यहां अवकाश में इलाज को लेकर मैं पूरी तरह संतुष्ट हुआ।
जोड़ों के दर्द की मिली दवा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंदीपुर में गांव की रहने वाली उषा देवी ने बताया कि उनको पैराें के जोड़ों में दर्द रहता है। इससे वह परेशान रहती हैं। चिकित्सक को दिखाया ह,ै दवा भी पूरी मिल गई।
विज्ञापन
अस्पताल में ही मिल गईं सभी दवाएं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी में हीड़ी पकड़िया निवासी वेदिका अपनी बेटी वैदेही का उपचार करने के लिए आई थीं। बताया कि उसकी बेटी को गत दिनों बिल्ली ने काट लिया था। अब उसे सर्दी-बुखार भी है। उसी का उपचार कराने यहां आई थीं। डॉक्टर को दिखाने के बाद अस्पताल में ही उन्हें सभी दवाएं भी मिल गईं।