{"_id":"6431b3a804f8bc790a0d3d7c","slug":"16-bigha-crop-destroyed-in-three-incidents-ambedkar-nagar-news-c-13-1-173586-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन घटनाओं में स्वाहा हो गई 16 बीघा फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन घटनाओं में स्वाहा हो गई 16 बीघा फसल
Sun, 09 Apr 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
बसखारी के इमादपुर में आग लगने से जली गेहूं की फसल व मौके पर मौजूद ग्रामीण।
अंबेडकरनगर। आग की घटना लगातार जिले में बढ़ रही हैं। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। इससे किसानों को लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।
थाना क्षेत्र बसखारी के इमादपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग से सुरेश यादव, संजय सिंह, दिनेश प्रजापति, पिंटू सिंह, विजय सिंह, दुखना देवी, संभागी देवी का लगभग 10 बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। आग की इस घटना से किसानों को करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पहुंचे लहटोरवा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग नियंत्रित किया।
कोतवाली जलालपुर के मीरापुर गांव में शनिवार को आग लगने से गांव निवासी छोटेलाल, विजयबहादुर व राजदेव तथा कन्नूपुर निवासी मिठाईलाल, राजेश जायसवाल व रामधनी की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। इससे किसानों को 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थाना भीटी के मदारभारी गांव में लगी आग से शिवदयाल सिंह, वृषभान सिंह व मातादीन सिंह की 3 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों को 90 हजार का नुकसान हुआ है। फायरकर्मियों के सहयोग से आग नियंत्रित की गई।