फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   15.80 lakh quintals of paddy will be procured at 90 procurement

Ambedkar Nagar News: 90 क्रय केंद्रों पर होगी 15.80 लाख क्विंटल धान की खरीद

Sat, 11 Oct 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
15.80 lakh quintals of paddy will be procured at 90 procurement
अंबेडकरनगर। धान खरीद के लिए जनपद में 90 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिनसे 15 लाख 80 हजार क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। धान खरीद पर किसानों से पल्लेदारी तो ली जाएगी, लेकिन धान के रुपये का भुगतान करते समय पल्लेदारी की रकम भी वापस की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में धान खरीद का कार्य एक नवंबर से शुरू होगा। अब की बटाई पर खेती करने वाले किसानों से भी धान की खरीद की जाएगी। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2,369 रुपये और ग्रेड ए का 2,389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2,300 रुपये प्रति क्विंटल था। ग्रेड ए का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,320 रुपये प्रति क्विंटल था। विपणन विभाग के 30, पीसीएफ के 33, पीसीयू (उत्तर प्रदेश को-आपरेटिव यूनियन लिमिटेड) के 16, मंडी समिति के सात सहित अन्य एजेंसियों के चार क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। धान बेचने के लिए किसानों को आनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


-----
ऑनलाइन पंजीयन जरूरी
क्रय केंद्रों पर पल्लेदारी का जो पैसा लिया जाएगा। उसका भुगतान बाद में कर दिया जाएगा। इसका ऑनलाइन पंजीयन कराया जा रहा है।
गोरखनाथ, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed