{"_id":"5d053e508ebc3e15e57adb46","slug":"156062470814-ambedkar-nagar-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद कार्य लक्ष्य से कोसों दूर, बढ़ानी पड़ी तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद कार्य लक्ष्य से कोसों दूर, बढ़ानी पड़ी तिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकनगर। गेहूं खरीद में इस बार जिला फिसड्डी साबित हुआ है। निर्धारित समय में खरीद लक्ष्य न पूरा होने पर शासन ने विभाग को 10 दिन का समय और दिया है। 15 जून के बजाए अब विभिन्न एजेंसियों को अब 25 जून तक खरीद करनी होगी। अब तक महज 64 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो सकी है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 73 प्रतिशत से अधिक गेहूं की खरीद की गई थी।
बीते वर्ष विभाग ने 14 जून तक 62110 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी, वहीं इस वर्ष इस तिथि तक महज 45501 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। खरीद औसत पर नजर डालें तो विभाग इस बार लक्ष्य की पूर्ति कर पाने की स्थिति में नहीं दिख रही है।
शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी इस बार जिले में गेहूं खरीद कार्य में तेजी नहीं आ पाई है। नतीजा यह हुआ कि जिले में 6 एजेंसियों के 100 केंद्रों द्वारा निर्धारित समय में गेहूं खरीद कार्य लक्ष्य से कोसों दूर है। शासन ने इस बार जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य 71500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया था। इसके लिए 1 अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य जिले में शुरु हुआ।
विज्ञापन
जिले में 15 जून तक खरीद का कार्य होना था। शुरुआती दौर से ही केन्द्रों पर मनमानी व गेहूं की आवक कम होने के चलते खरीद में तेजी नहीं आ पा रही थी। ऐसे में अब तक विभाग द्वारा 45501.70 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा सकी है जो निर्धारित लक्ष्य का 63.64 प्रतिशत है। विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो गत वर्ष विभाग का प्रदर्शन गेहूं खरीद में इससे कहीं बेहतर था।
विभाग ने गत वर्ष इस अवधि में 62110.12 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी। खरीद कार्य लक्ष्य से दूर होने के चलते ही शासन ने अब तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रमुख सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि गेहूं क्रय कार्य आगामी 25 जून तक क्रय केन्द्रों पर होंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, खाद्य विभाग के 23 क्रय केंद्रों ने 28 हजार के सापेक्ष 3201 किसानों का 19353.35 एमटी, पीसीएफ के 55 केन्द्रों ने 26 हजार के सापेक्ष 4422 किसानों का 17190.57 एमटी, यूपीपीसीयू के 13 केन्द्रों ने 8 हजार के सापेक्ष 1399 किसानों का 5941.02 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम के 3 केन्द्रों ने 3 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 200 किसानों का 1380.20 एमटी, यूपीएसएस के 5 केन्द्रों ने 3 हजार के सापेक्ष 210 किसानों का 956.77 एमटी व भारतीय खाद्य निगम के 1 क्रय केन्द्र ने 3500 मीट्रिक टन के सापेक्ष 139 किसानों का 680 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
समय बढ़ने से खरीद कार्य लक्ष्य के नजदीक पहुंचने की उम्मीद है। किसान बढ़ी हुई तिथि का लाभ उठाने के लिए आगे आएंगे। धान की फसल की तैयारी करनी है तो किसान निश्चित तौर पर गेहूं की बिक्री करेंगे। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले 10 दिनों में अच्छी खरीद होगी।
- अजित प्रताप सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी