फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मरीजों के लिए खुशखबरी, मिली 9 नई एंबुलेंस की सौगात

मरीजों के लिए खुशखबरी, मिली 9 नई एंबुलेंस की सौगात

Sun, 16 Jun 2019 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
मरीजों के लिए खुशखबरी, मिली 9 नई एंबुलेंस की सौगात
अंबेडकरनगर। 108 एंबुलेंस सेवा मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के मामले मेें कितनी अहम हो चुकी है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है कि इस सेवा के लिए नौ नई एंबुलेंस भी मिल गई हैं। अब तक जिले में इस सेवा की 17 एंबुलेंस थीं, जिनमें से करीब 11 की हालत काफी है। इस वजह से तमाम दिक्कतें सामने आ रही थीं।
विज्ञापन

लगातार मांग उठ रही थी कि एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जाए साथ ही खराब एंबुलेंस भी बदली जाएं। अमर उजाला ने कुछ दिन पहले इस मुद्दे को प्रमुखता से छापा था। इसी का नतीजा रहा कि नौ नई एंबुलेंस जिले में आ चुकी हैं। जल्द ही इन्हें 108 एंबुलेंस सेवा में शामिल कर लिया जाएगा। वहीं, उम्मीद है कि कि महीनेभर के भीतर ही 11 जर्जर हो चुकी एंबुलेंस भी बदल दी जाएंगी।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में जिले को 11 एंबुलेंस की सुविधा मिली थी। इससे मरीजों को अस्पतालों में पहुंचाने का काम शुरू हुआ। मरीजों को इसका काफी फायदा हुआ। वर्ष 2014 में छह अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध करा दी गईं। इसके बाद एंबुलेंस की संख्या 17 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वर्षों से लगातार सड़कों पर दौड़ने के चलते कई एंबुलेंस जर्जर हो गईं। एंबुलेंस में लगे कई उपकरण खराब हो गए। मरीज को लेकर जाते समय एंबुलेंस कहां खड़ी हो जाए इसका भरोसा नहीं रहता। ऐसे में काफी समय से नई एंबुलेंस देने व जर्जर हो चुकी एंबुलेंस बदले की मांग चल रही थी।
शुक्रवार को नई एंबुलेंस की मांग पूरी हो गई। देर शाम नौ नई एंबुलेंस जिला मुख्यालय पहुंच गईं। ये एंबुलेंस फिलहाल जिला चिकित्सालय परिसर में खड़ी हैं। इन्हें जल्द ही बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा।
उधर, पहले से चल रही 17 एंबुलेंस में से 11 एंबुलेंस ऐसी हैं जो चार लाख किलोमीटर चलकर अपनी समय सीमा पार कर चुकी हैं। एंबुलेंस सेवा से जुड़े प्रोग्राम मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि इन वाहनों के स्थान पर महीनेभर के भीतर 11 नई एंबुलेंस पहुंच जाएंगीं।

जो 9 नई एंबुलेंस जिले में पहुंची हैं उन्हें ऑन लाइन अपडेट किया जा रहा है। इसके बाद सीएमओ से बातकर संबंधित क्षेत्र की सेवाओं से जोड़ा जाएगा।
पांच महीने में ढोए दस हजार से अधिक मरीज
108 एंबुलेंस सेवाओं पर मरीजों का विश्वास कितना ज्यादा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जनवरी, 2019 से मई माह के अंत तक 10546 मरीजों को विभिन्न क्षेत्रों से निकटवर्ती अस्पतालों में पहुंचाने का काम किया गया। कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि यह एंबुलेंस सेवा जरूरी सुविधाओं से युक्त हैं, इसीलिए मरीज ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। सेवाओं से जुड़े कर्मचारी प्राथमिकता के आधार पर मरीजों को संबंधित अस्पतालों में पहुंचाने का काम करते आ रहे हैं।
जल्द ही बेड़े में होंगी शामिल
जिले को नौ नई एंबुलेंस मिली हैं। इन्हें जल्द ही एंबुलेंस सेवा के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। अब मरीजों को और ज्यादा सहूलियत होगी।
- डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed