{"_id":"5d053e198ebc3e2e62587e17","slug":"15606246539-ambedkar-nagar-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट छोड़, फांसी के फंदे पर लटक युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट छोड़, फांसी के फंदे पर लटक युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के घूरनपुर गांव निवासी युवक ने शुक्रवार रात पेड़ के सहारे फंदे से झूलकर जान दे दी। शनिवार सुबह लोगों ने युवक का पेड़ से लटकता शव देखा तो घरवालों से सूचना दी। थोड़ी ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।
इब्राहिमपुर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। परिवारवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
गांव निवासी 26 वर्षीय युवक अजय कुमार पुत्र शिवलाल का शव गांव के बाहर मौजूद बाग में एक पेड़ से लटकता मिला। सूचना इब्राहिमपुर पुलिस को दी गई। पुलिस टीम गांव पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। युवक की शर्ट की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने बिना किसी कारण आत्महत्या करने का उल्लेख किया था। मृतक के भाई सुनील कुमार के मुताबिक, अजय पिछले तीन-चार वर्षों से गांव के बाहर खेत के पास बने छप्पर में सोता था।
हर दिन की तरह वह शुक्रवार रात भी भोजन करने के बाद छप्पर में सोने चला गया। सुबह जब उसका शव मिलने की खबर लगी तो परिजन स्तब्ध रह गया। उसने ऐसा क्यों किया, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। भाई ने कहा कि उसकी किसी से रंजिश भी नहीं है।
विज्ञापन
इसके चलते परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। एसओ विवेक पटेल ने बताया कि पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कोई तहरीर भी नहीं दी है।