{"_id":"5d053df58ebc3e15e57adb31","slug":"15606246181-ambedkar-nagar-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भर्ती हुए डायरिया पीड़ित चार नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भर्ती हुए डायरिया पीड़ित चार नए मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को डायरिया से पीड़ित चार नये मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। विडंबना यह है कि बीते कई दिनों से डायरिया के पांव पसारने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग नहीं चेत रहा है। दवा वितरण व जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना निवासिनी सौम्या (14) पुत्री प्रेम शंकर को परिजनों ने शनिवार सुबह उल्टी-दस्त होने पर भर्ती कराया।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर निवासिनी जसमीन (07) पुत्री मोहम्मद रियाज को शनिवार पूर्वाह्न उल्टी दस्त होने से तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबीयत में सुधार नहीं दिखा तो परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवायी ममता (18) पुत्री राकेश को शनिवार सुबह उल्टी-दस्त होने पर घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर निवासी नूरजहां (50) पत्नी मो. शब्बीर को शनिवार सुबह पेद में दर्द व उल्टी-दस्त शुरू हो गया। इसके बाद परिवारवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, डायरिया के मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए भी स्वास्थ्य विभाग कोई ठोस पहल नहीं कर पा रहा है। इस वजह से डायरिया जैसी घातक बीमारी पर रोक नहीं लग पा रही है। दवाओं का भी वितरण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई को लेकर भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।