फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   डीएम के निरीक्षण के बाद सफाईकर्मी पर गिरी गाज, निलंबित

डीएम के निरीक्षण के बाद सफाईकर्मी पर गिरी गाज, निलंबित

Sun, 16 Jun 2019 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण के बाद सफाईकर्मी पर गिरी गाज, निलंबित
अंबेडकरनगर। पशु आश्रय स्थल की साफ सफाई व देखरेख में लापरवाही बरतने वाले सफाईकर्मी को डीएम के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया। गत दिनों डीएम ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सैदपुर भितरी गोवंश पशु आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

यहां पर समय से चारा व पानी न मिलने के चलते कुछ पशुओं की तबियत बिगड़ गई थी। इस पर डीएम ने पशु धन प्रसार अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर दी थी। अब यहां सफाई में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। उधर भीटी एसडीएम ने 6 गोवंश पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां पर भी सफाईकर्मियों की मनमानी सामने आयी। सभी 6 सफाईकर्मियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

नवागत डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई की पहल शुरु कर दी है। कार्यभार ग्रहण करने के अगले ही दिन गोवंश पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सैदपुर भितरी गोवंश पशु आश्रय स्थल पर मिली मनमानी को लेकर पशु धन प्रसार अधिकारी को कड़ी फटकार लगायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके विरुद्घ कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी। डीएम ने समय से पशुओं को चारा व पानी न देने व साफ सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने के लिए सफाईकर्मी के विरुद्घ कार्रवाई का निर्देश डीपीआरओ को दिया था। डीएम के निर्देश के क्रम में शनिवार को डीपीआरओ रामआशीष चौधरी ने सफाईकर्मी सुरेशचन्द्र को पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन करने व सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के आरोप में निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उसे अकबरपुर विकास खंड कार्यालय से संबंद्घ कर दिया।
उधर एसडीएम भीटी वीके श्रीवास्तव ने गत दिवस डीएम के निर्देश पर गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया था, जिसमें भी कई खामी मिली थी। केवारी परमानंदपुर के निरीक्षण में यहां तैनात सफाईकर्मी सालिकराम यादव, अखंडप्रताप, शैलेन्द्र कुमार व रामशरन निषाद की मनमानी सामने आयी। पशुओं का चारा व पानी नहीं मिल पाया था, जो पशु क्रूरता अधिनियम की श्रेणी में आता है।

इसके अलावा एसडीएम ने जैतपुर खास का निरीक्षण किया था। यहां पर सफाईकर्मी कृष्णदत्त वर्मा व पवन कुमार पशुओं को चारा व पानी देने को लेकर बेपरवाह दिखे। दोनों सफाईकर्मी निरीक्षण में आश्रय स्थल से नदारद थे। इन सफाईकर्मियों की लापरवाही की रिपोर्ट एसडीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी थी। एसडीएम की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ ने सभी 6 सफाईकर्मियों को नोटिस जारी एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। कहा गया कि निर्धारित अवधि में जवाब न मिलने पर उनके विरुद्घ कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed