{"_id":"5d03de9f8ebc3e135c5c84b8","slug":"156053467611-ambedkar-nagar-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल होकर भूमि पर गिरे वृद्ध को ट्रैक्टर से रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल होकर भूमि पर गिरे वृद्ध को ट्रैक्टर से रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। कोतवाली क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में गुरुवार रात मेड़ बांधने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान पिटाई से गिरे वृद्ध पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला गया। वृद्ध के दो पुत्र भी घटना में घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाद में मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामराज (65) के गन्ने के खेत के बगल से बनी नाली से गांव का ही रंजीत नहर से पानी अपने खेत में ले जा रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार को दिन में नाली क्षतिग्रस्त होने से पानी रामराज के गन्ने के खेत में चला गया। इस पर रामराज ने मेड़ बांधकर पानी बंद कर दिया।
देर शाम जब रंजीत खेत की तरफ गया तो उसने पानी बंद पाया। इससे वह आक्रोशित हो उठा। आरोप है कि रंजीत व परिवार के अन्य सदस्य लाठी-डंडों से लैस होकर रामराज के घर पहुंचे और पानी बंद किए जाने का कारण पूछने लगे। कहासुनी के बीच दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। सिर पर चोट लगने से रामराज घायल होकर भूमि पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान रंजीत के पुत्र लालू ने अपने घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर स्टार्ट किया और पूरी गति से जमीन पर गिरे रामराज को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा रामराज के पुत्र संतोष (28) व अशोक (25) को लाठी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वहीं, दूसरे पक्ष के रविकांत (28) को भी चोटें आईं। रामराज की मौत से मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक हमलावर भाग खड़े हुए। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ नीरज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि मृतक के दोनों पुत्रों को पहले सीएचसी नगपुर, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए दोनों को ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
एसओ नीरज सिंह ने बताया कि मृतक रामराज के भतीजे संदीप पुत्र राजाराम की तहरीर पर दूसरे पक्ष के रंजीत, विपिन, रविकांत, लालू, विवेक, विकास के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।