{"_id":"5d03de928ebc3e1409159acc","slug":"1560534663575-ambedkar-nagar-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविरों में 75 लोग रक्तदान कर बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविरों में 75 लोग रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 25 महादानी सामने आए। जिला अस्पताल में आयोजित शिविर का शुभारंभ डीएम राकेश कुमार मिश्र ने किया, जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में आयोजित शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने किया।
जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रेरणादायक है कि प्रत्येक वर्ष ऐसे प्रयास अमर उजाला कर रहा है।
पूर्व के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि कई जनपदों में ऐसा सार्थक प्रयास होते देखा है। सभी को इसी तरह का जज्बा दिखाना चाहिए। उन्होंने रक्तदानियों के मनोबल की प्रशंसा किया और उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रमाणपत्र भी सौंपा। इससे पहले जिला अस्पताल पहुंचने पर सीएमएस डॉ. संतप्रकाश गौतम व ब्लड बैंक प्रभारी एएम त्रिपाठी ने डीएम का बुके देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
तालियों की गड़बड़ाहट के बीच उन्होंने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने किया। कहा कि अमर उजाला ने पत्रकारिता के दायित्व के साथ ही सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी बेहतर ढंग से यहां किया है, जो निश्चित तौर पर समाज के लिए बड़ा आदर्श है। इस दौरान डॉ. प्रमोद यादव व डॉ. मनोज गुप्त मौजूद रहे।
जिला अस्पताल में अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा व पंख संस्था के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें ब्राम्हण महासभा प्रदेश अध्यक्ष हरिओम तिवारी, जिलाध्यक्ष विशाल उपाध्याय, के अलावा बृजमोहन पाण्डेय, अमरनाथ, मोहम्मद यासीन, अनुराग पाण्डेय, प्रेमशंकर, मुकेश मिश्र, सूरज कुमार, काशिफ अहमद अंसारी, अशीष विश्वकर्मा, ऋषभ व मनोज कुमार साहू ने पहुंचकर रक्तदान किया।
उधर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में एसडीएम टांडा महेंद्र प्रताप सिंह, नेहरू युवा केंद्र के पूर्व युवा प्रतिनिधि प्रवीण कुमार गुप्ता, फरहान हैदर, राकेश वर्मा, अमित तिवारी, दीपक नाग, नवीन दीक्षित, जितेंद्र कुमार पाल, उमाशंकर कन्नौजिया, पंकज, खुशीराम व अजय श्रीवास्तव ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा संरक्षक अरविंद मिश्र, जिला ओलंपिक एसोसिएशन सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह, पंख संस्था के अध्यक्ष अंशू बग्गा आदि ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में पहुंचकर उसकी सफलता तय करने में अपनी भूमिका निभाई और महादानियों का मनोबल बढ़ाया।
एनटीपीसी में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक केएस राजीव एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उपकमांडेंट प्रदीप मोर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यहां कुल 50 जवानों ने रक्तदान किया। कार्यकारी निदेशक ने सभी जवानों के योगदान की सराहना की। इस मौके पर गरिमा महिला मण्डल अध्यक्ष सुमा राजीव, ज्योति, एसएन पाणिग्रही, एके सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव व करमजीत सिंह मौजूद रहे।