{"_id":"5d03de6e8ebc3e1409159ab7","slug":"156053462714-ambedkar-nagar-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से भरा ऑटो रिक्शा पलटा, दबकर दो मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से भरा ऑटो रिक्शा पलटा, दबकर दो मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी। भीटी से यात्रियों को लेकर गोसाईगंज जा रहा ऑटो अहिरौली थाना क्षेत्र के पांडेय पैकोली गांव के पास शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो र्गई, जबकि नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन समय पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को गोसाईंगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह भीटी थाना क्षेत्र के भीटी से यात्रियों को लेकर ऑटो रिक्शा अयोध्या के गोसाईगंज जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अहिरौली के पांडेय पैकोली गांव के पास पहुंचा तो अचानक बाईं तरफ का टायर फट गया। इससे ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
आसपास के लोगों ने ऑटो को सीधा कर यात्रियों को बाहर निकाला। तब तक भीटी थाना क्षेत्र के सोनार का पूरा निवासी अंशु सोनी (10) पुत्र गुड्डू व डइयाडीह काही गांव निवासी सुभाष गिरि की पुत्री पलक (6) मौत हो चुकी थी। नौ अन्य यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
इस बीच गुस्साए लोग सड़क जाम करने की कोशिश करने लगे। सूचना पर एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव, सीओ भीटी वीके श्रीवास्तव, एसओ अहिरौली संजय सिंह व एसओ महरुआ अश्विनी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए गोसाईंगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।