{"_id":"5d03de618ebc3e1409159aae","slug":"15605346146-ambedkar-nagar-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित जीप ने खेल रहे बच्चों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित जीप ने खेल रहे बच्चों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्चे समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामाभर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मरैला बाजार स्थित पुलिया के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। कुछ लोग पुलिया पर बैठे हुए थे। इसी बीच उधर से गुजरी जीप अनियंत्रित हो गई। पुलिया पर बैठे लोगों को चपेट में लेते हुए खेल बच्चों को भी चपेट में ले लिया।
इससे मामा के घर आए टांडा कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रमेश के 11 वर्षीय पुत्र नीरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आयुष (12) पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी मरैला, पंकज यादव (25) पुत्र घनश्याम निवासी नेहरूनगर अकबरपुर, संदीप यादव (19) पुत्र जगदीश यादव निवासी मरैला अकबरपुर व मनोज (25) पुत्र मदन लोरपुर ताजन अकबरपुर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर आयुष को ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर बाजार में शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर की तरफ से आ रहा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर से टकरा गया। हादसे में चालक मोहम्मद फैज (34) पुत्र जुनैद निवासी ओदरा हनुमानगंज सुल्तानपुर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।