फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अधीनस्थों के साथ एसपी ने की फुट पेट्रोलिंग

अधीनस्थों के साथ एसपी ने की फुट पेट्रोलिंग

Sun, 16 Jun 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
अधीनस्थों के साथ एसपी ने की फुट पेट्रोलिंग

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आमजनमानस में पुलिस को लेकर भरोसा मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र समेत विभिन्न पुलिस अधिकारियों ने अलग अलग क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की। इससे पहले पुलिस लाइन में एसपी की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने मॉकड्रिल किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों के अनुसार आमजन में खाकी की विश्वनीयता कायम रखने को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस प्रशासन सड़क पर उतरा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र, एएसपी आशोक कुमार रॉय, सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान ने पुलिस कर्मियों के साथ पटेलनगर तिराहा, बस स्टेशन क्षेत्र, पुराने तहसील तिराहा, शहजादपुर चौक समेत अन्य क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की। एसपी ने इस दौरान तमाम व्यापारियों व आम लोगों से बात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कई अन्य तहसील क्षेत्रों में इसी तरह की पेट्रोलिंग क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में हुई। उधर इससे पहले पुलिस लाइन में एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने विधिवत मॉकड्रिल किया। विभिन्न प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस पुलिसकर्मियों को जरूरी प्रशिक्षण दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed