फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बारात से घर लौट रहे पूर्व प्रधान को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली

बारात से घर लौट रहे पूर्व प्रधान को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली

Sat, 15 Jun 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बारात से घर लौट रहे पूर्व प्रधान को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली
जलालपुर। बारात निपटाकर बाइक से घर लौट रहे कटघरमूसा के पूर्व प्रधान पर कुछ लोगों ने गुरुवार देर रात जलालपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर ककरहिया मोड़ पर फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में पूर्व प्रधान को पहले सीएचसी नगपुर फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बारात सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कटघरमूसा से रुकुनपुर कासिमपुर गई हुई थी। बारात में भाग लेने के लिए जलालपुर के शंकरगढ़ मोहल्ला निवासी कटघरमूसा के पूर्व प्रधान उमेश विश्वकर्मा (45) पुत्र रामबली भी गए थे। देर रात करीब 2 बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह कर्बला कासिमपुर बाजार के गौसपुर ककरहिया मोड़ पर पहुंचे, दो बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। इन लोगों ने चेहरा गमछे से ढक रखा था।
विज्ञापन

इससे पहले कि उमेश कुछ समझ पाते एक ने उन पर ताबड़तोड़ दो फायर कर दिए। एक गोली सीने के पास, जबकि दूसरी दाहिने हाथ में लगी। गोली लगते ही उमेश भूमि पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर स्थित पिपरमिंट की टंकी पर कार्य कर रहे लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बाइक सवार अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पुलिस को हुई तो थानाध्यक्ष नीरज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीरावस्था में उन्हें पहले सीएचसी नगपुर फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व प्रधान का भूमि विवाद चल रहा है।

हालांकि, घटना को क्यों अंजाम दिया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उधर, एसओ नीरज सिंह ने बताया कि घटना क्यों और किसने अंजाम दी, इसकी अभी जानकारी नहीं है। तहरीर भी नहीं मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed