फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचला, ट्रॉमा रेफर

बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचला, ट्रॉमा रेफर

Fri, 14 Jun 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचला, ट्रॉमा रेफर
अंबेडकरनगर। बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज थाना क्षेत्र के अमसिन निवासी राजेंद्र (35) पुत्र अजय कुमार गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। बताया जाता है कि जब वह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शिवबाबा के पास पहुंचा तो उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इससे पहले कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचते चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। गंभीरावस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव निवासी रामहित (60) पुत्र गजोधर गुरुवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी ओमप्रकाश (40) पुत्र जगराम गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। बेवाना थाना अन्तर्गत ससपना गांव निवासी दुक्खन (50) पुत्र रामचेत व डंपी (28) पुत्र देवेंद्र बुुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed