{"_id":"5d014289bdec22078e0ad4e4","slug":"156036364716-ambedkar-nagar-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य मार्ग हादसों में चार घायल, वृद्ध ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य मार्ग हादसों में चार घायल, वृद्ध ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां वृद्ध की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर निवासी हरीलाल (68) पुत्र शंकर बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार कर रहा था।
इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंधियरवा गांव निवासी सूरज (38) पुत्र बलराज मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
इसी कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी रोहित (20) पुत्र राजेंद्र बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज निवासी अमन (17) पुत्र रामभरत मंगलवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।