{"_id":"5d0137e4bdec220728422846","slug":"156036092317-ambedkar-nagar-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से घायल प्रेमी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से घायल प्रेमी की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बीते दिनों युवक द्वारा प्रेम प्रसंग में गोली मारकर घायल किए गए प्रेमी की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। प्रेमी को गोली मारने वाले युवक ने उसी दिन अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी फरार चल रहा है।
गौरतलब है कि गत दिवस अकबरपुर नगर स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत वार्ड आया कमर जहां की अस्पताल परिसर में ही उसके पति रफीक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह रेलवे स्टेशन के निकट पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी के प्रेमी शाहरुख पर भी फायर कर दिया। शाहरुख को बचाने आया उसका दोस्त भी गोली का शिकार हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
शाहरुख की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया था। वहां से वह एक दिन पहले ही डिस्चार्ज होकर घर पहुंचा। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे अयोध्या रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर इस दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त रफीक व उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। एसपी ने गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।