{"_id":"5d0137e1bdec22074618cb9d","slug":"15603609198-ambedkar-nagar-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चनहा सहायता केन्द्र पर अब दिखती नहीं पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चनहा सहायता केन्द्र पर अब दिखती नहीं पुलिस टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी। सर्किल क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं रुके भी तो कैसे जब पुलिस विभाग ही उदासीन बना हो। करीब एक दशक पहले चनहा चौराहे पर बना पुलिस सहायता केंद्र पर आज तक एक भी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं हो सकी है। यह हाल तब है जब पुलिस सहायता केंद्र सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण जगह बनाया गया है। इस चौकी से जिले के भीटी व अहिरौली थाना क्षेत्र की निगरानी रखने के साथ ही अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र की निगरानी रखी जा सकती है। इसी उद्देश्य से इसकी स्थापना भी हुई थी।
भीटी सीओ सर्किल का सीमावर्ती क्षेत्र अयोध्या जनपद से सटा होने के चलते संवेदनशील माना जाता है। यहां अक्सर अपराधी सीमा का लाभ उठाते हुए घटना को अंजाम देने के बाद बच निलकते हैं। ऐसे में यहां अपराधियों को दबोच पाना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती रहता है।
इसी के चलते करीब एक दशक पहले भीटी थाना क्षेत्र के चनहा चौराहे पर पुलिस सहायता केन्द्र की स्थापना की गई। उद्देश्य था कि यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी, जिससे अपराधियों की सुरागरसी के साथ ही उन पर निगरानी रखने में आसानी होगी। साथ ही थाने से करीब 8 किलोमीटर दूर इस बाजार व आस पास के लोगों की शिकायतों का निस्तारण करने में भी सहायता केन्द्र की पुलिस टीम मददगार होगी। खास बात यह कि भीटी थाना क्षेत्र में स्थित चनहा चौराहा अहिरौली थाने की सीमा से सटा है।
विज्ञापन
इसके अलावा अयोध्या जनपद के हैदरगंज थाने की सीमा भी बाजार के पास से गुजरी है। ऐसे में यहां तीन थानों की सीमा मिलती है। अपराधी इस क्षेत्र में अक्सर पुलिस को चकमा देने में सफल हो जाते हैं।
एक वर्ष के दौरान इस क्षेत्र में करीब आधा दर्जन आपराधिक वारदातें हो चुकी हैं, जिसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची। लगभग एक माह पहले पिटाई कर एक युवक की साइकिल छीन ली गई थी।
इसके अलावा दो माह पहले टकटकवा गांव निवासी एक व्यक्ति को बदमाशों ने रात करीब 8 बजे पिटाई कर पैसे व मोबाइल छीन लिए थे। वह गोसाईगंज रेलवे स्टेशन से अपने पिता को लाने के लिए जा रहा था। इसके अलावा चौराहे पर अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। राहगीरों से अभद्रता करना उनकी आदत बन चुकी है। कुछ समय पहले ही एक महिला की दिनदहाड़े ही पिटाई कर सोने की चेन छीन ली गई थी। इन सब घटनाओं के बावजूद न तो भीटी पुलिस इस सहायता केन्द्र की तरफ ध्यान दे रही है, और न ही पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी।
क्षेत्र के गुड्डू दुबे, उदयप्रताप, श्याम मोहन, रामप्रताप, हरिभान व राकेश आदि ने पुलिस अधीक्षक से सहायता केन्द्र पर पुलिस टीम की तैनाती सुनिश्चित कराने की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी भीटी वंशराज पांडेय ने दावा किया कि पुलिस सहायता केंद्र पर रात में नियमित रूप से पुलिस टीम की ड्यूटी रहती है। संबंधित बीट में एसआई अनूप सिंह की तैनाती भी है। लगातार क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। शिकायत मिलने पर तत्काल संज्ञान लिया जाता है।