फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   चार हजार आबादी के लिए जल्द शुरु होगा पानी टंकी निर्माण 15-54-43

चार हजार आबादी के लिए जल्द शुरु होगा पानी टंकी निर्माण 15-54-43

Wed, 12 Jun 2019 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
चार हजार आबादी के लिए जल्द शुरु होगा पानी टंकी निर्माण 15-54-43
आलापुर। रामनगर क्षेत्र की करीब चार हजार आबादी के लिए खुशखबरी है। यहां मसेना मिर्जापुर में पानी की टंकी का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। पेयजल सप्लाई के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इस पर 2.35 करोड़ की लागत से आएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित भूमि का सीमांकन भी कर दिया। उम्मीद है कि जल्द ही इस जगह टंकी का निर्माण शुरू हो जाएगा। पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के प्रस्ताव पर बाजारवासियों को मिली इस सौगात से लोगों में खुशी का माहौल है। पेयजल संकट से जूझ रहे मसेना मिर्जापुर ग्राम पंचायतवासियों को निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील में रामनगर बड़ी बाजार है। अब तक यहां के बाशिंदों को पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति नहीं मिल रही है। सामान्य दिनों में तो किसी तरह चल जाता है, लेकिन गर्मी के दिनों में बाजार सहित ग्राम पंचायत की करीब चार हजार आबादी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो जाता है। कहीं, सामान्य हैंडपंप पानी देना बंद कर देते हैं तो कहीं दूषित पानी आना शुरू हो जाता है। इन्हीं समस्याओं से आजिज लोगों ने तत्कालीन सांसद शरद त्रिपाठी को अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग की थी यदि पानी टंकी बनाकर पाइपलाइन बिछा दी जाए तो आपूर्ति मिलने लगे। सांसद शरद त्रिपाठी ने इसके लिए शासन को पत्र लिखा था। शासन से टंकी निर्माण व पाइपलाइन बिछाने की अनुमति मिल गई। इसके बाद तहसील प्रशासन को भूमि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लोकसभा चुनाव से पहले तहसील प्रशासन से मसेना मिर्जापुर में भूखंड को चिह्नित कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई। बताया जाता है कि संबंधित भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया था।
बीते दिनों इसकी शिकायत भी हुई थी। मंगलवार को एसडीएम भरतलाल सरोज व सीओ आरपी राय की अगुवाई में राजस्व व पुलिस जल निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। भूमि का सीमांकन कराया और मौके पर मिले अवैध कब्जे को हटवा दिया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद ग्राम प्रधान मंतराम यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद जयसवाल, चंपू तिवारी, सोनू तिवारी व बृजराज यादव ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि निर्माण जल्द पूरा होने से पेयजल की दिक्कत दूर होगी। उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता गिरीशचंद्रा ने बताया कि भूमि का सीमांकन हो गया है। एक-दो दिन में निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed