फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   महाविद्यालय जाते समय गोली मारकर लिपिक की हत्या

महाविद्यालय जाते समय गोली मारकर लिपिक की हत्या

Thu, 13 Jun 2019 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय जाते समय गोली मारकर लिपिक की हत्या
अंबेडकरनगर। एक महाविद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत युवक की बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना अहिरौली थाना क्षेत्र के रामनगर जंदरा के पास हुई, जब वे बाइक से महाविद्यालय जा रहे थे। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हत्यारे बाइक से भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के सिलसिले में पुलिस को फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अहिरौली थाना अंतर्गत मौरापारा गांव निवासी वीरभद्र सिंह (38) बुधवार सुबह बाइक से जेडीजेबी महाविद्यालय खेमापुर के लिए निकला। वह वहां लिपिक के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है कि जैसे ही वह रामनगर जंदरा गांव के निकट पहुंचा, तभी एक अन्य बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से पहुंच गए। पीछे बैठे बदमाश ने वीरभद्र पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

गोली उसके सिर व सीने में लगी। घटना के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने पहचान छिपाने के लिए सिर में गमछा लपेट रखा था। बदमाशों के भागने के बाद आननफानन में बड़ी तादाद में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। सिर व सीने में गोली लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अहिरौली पुलिस के अलावा अयोध्या जनपद के गोशाईगंज थाना क्षेत्र की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। सीमावर्ती क्षेत्र का मामला होने के कारण गोशाईगंज पुलिस ने भी मामले की छानबीन में सहयोग किया। पुलिस ने बदमाशों की पकड़ने के लिए घेराबंदी भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गौरतलब है कि युवक के पिता रामउजागिर का पूर्व में ही निधन हो चुका है।

वीरभद्र परिवार में इकलौता पुत्र था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की कोई जानकारी फिलहाल नहीं है, क्योंकि परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं है। महिलाओं के बीच अभी रोना पीटना मचा है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed