फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1560 patients arrived, 144 made golden cards

1560 मरीज पहुंचे, 144 के बने गोल्डन कार्ड

Sun, 23 Oct 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
1560 patients arrived, 144 made golden cards
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का 1560 नागरिकों व मरीजों ने लाभ उठाया। मरीजों के उपचार के लिए 88 चिकित्सकों व 150 स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई थी। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही 144 पात्रों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग-अलग केंद्रों पर पहुंचे नागरिकों व मरीजों ने लाभ उठाया। 1560 मरीजों में 678 पुरुष, 302 बच्चे व 580 महिलाएं शामिल रहीं। मेले में 272 ने कोरोना की जांच व 35 ने आंख का परीक्षण करया।
विज्ञापन

जन आरोग्य मेले में बुखार, मलेरिया, लिवर, गैस व शुगर के मरीज अधिक रहे। चिकित्सकों की टीम ने 21 मरीजों को रेफर किया। चार ऐसे मरीज हैं जिन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मेले का आम नागरिक बढ़-चढ़कर लाभ उठा सकें, इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। प्रत्येक परिवार को आयोजित होने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में मरीज व आम नागरिक अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed