फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शारदा सहायक नहर में उतराता मिला किशोरी का शव

शारदा सहायक नहर में उतराता मिला किशोरी का शव

Mon, 27 May 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
शारदा सहायक नहर में उतराता मिला किशोरी का शव
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदनपारा रम्मनपुर गांव निवासी लापता किशोरी का शव सोमवार को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर शारदा सहायक नहर में उतराता मिला। जानकारी पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, परिवारवालों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। वह घर से निकल गई थी। रास्ते में नहर में गिर गई होगी।
विज्ञापन

चंदनपारा रम्मनपुर गांव निवासी कन्हैयालाल के घर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि उनकी 16 वर्षीय बेटी अंकिता लापता है। परिवारवालों ने ग्रामीणों को सूचित करने के साथ ही खोजबीन शरू की। परिजन व ग्रामीण गांव के बगल से गुजरी शारदा सहायक नहर के किनारे तलाश रहे थे। इसी दौरान गांव से करीब एक किलोमीटर दूर उसका शव नहर में उतराता मिला। परिवारवालों के मुताबिक, वह मानसिक रूप से बीमार थी।
विज्ञापन

शायद रविवार रात घर से निकल गई होगी और नहर में गिर गई होगी। डूबने से ही उसकी मौत हो गई। वहीं, अकबरपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारवालों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed