{"_id":"5cddad4dbdec220742621464","slug":"15580317494-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद ठप मिलने पर दो प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद ठप मिलने पर दो प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। गेहूं क्रय केंद्रों पर चल रही खरीद के साथ ही पशु आश्रय स्थल का गुरुवार को जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। खरीद ठप होने व अनुपस्थित मिलने पर दो केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए नोटिस जारी किया गया है। पशु आश्रय स्थल, जैतूपुर में पशुओं के चारे की समुचित व्यवस्था न होने पर ग्राम सचिव से भी स्पष्टीकरण मांगा।
डीएम सुरेश कुमार गुरुवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह व विपणन निरीक्षक को लेकर विभिन्न गेहूं क्रय केंद्र व पशु आश्रय स्थलों का जायजा लेने निकले। साधन सहकारी समिति अन्नावां पहुंचे तो यहां गेहूं खरीद का पूरी तरह ठप थी। मौके पर सिर्फ चौकीदार मिला, जबकि क्रय केंद्र प्रभारी चंद्रिका प्रसाद तिवारी बिना सूचना के नदारद थे।
इस पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्ट देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही खाद्य एवं विपणन अधिकारी व एआर कोऑपरेटिव को तीन दिन के अंदर संबंधित क्रय केंद्र पर खरीद की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पीसीयू साधन सहकारी समिति कटेहरी व मार्केटिंग केंद्र कटेहरी में सब ठीक मिला। साधन सहकारी समिति, जलालपुर, परशुरामपुर, भीटी क्रय केंद्र के प्रभारी गिरीश कुमार गिरि अनुपस्थित मिले। इस पर प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया।
इसके बाद डीएम पशु आश्रय स्थल, जैतूपुर पहुंचे। यहां 228 गोवंशीय पशु रखे गए थे, लेकिन चारे की समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम सचिव रवि कुमार चौधरी को प्रतिकूल प्रविष्ट देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
साथ ही पशु चिकित्साधिकारी दिनेश चौहान को निर्देशित किया कि पशु आश्रय स्थल पर विद्युत कनेक्शन के लिए विद्युत विभाग से संपर्क करें।
डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशु आश्रय स्थल में रखे गए गोवंशीय पशुओं के चारे, रहने व प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिली, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।