फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तिवारीपुर मिझौड़ा मार्ग की बदहाली बढ़ा रहा यात्रियों की मुश्किल

तिवारीपुर मिझौड़ा मार्ग की बदहाली बढ़ा रहा यात्रियों की मुश्किल

Sun, 12 May 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
तिवारीपुर मिझौड़ा मार्ग की बदहाली बढ़ा रहा यात्रियों की मुश्किल
भीटी। स्थानीय तहसील को जनपद मुख्यालय के अलावा अयोध्या व सुल्तानपुर जिले की सीमा को जोड़ने वाला तिवारीपुर मिझौड़ा वाया भीटी मार्ग बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों व यात्रियों के लिए हादसे का सबब बन रहे हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद न तो लोक निर्माण विभाग इस तरफ ध्यान दे रहा है और न ही प्रशासन। इसके चलते हर दिन 10 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में खासी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि यह मार्ग एक वर्ष पहले ही लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह मार्ग भीटी के चनहा चौराहे से मिझौड़ा चीनी मिल होते हुए तिवारीपुर के पास अकबरपुर अयोध्या राजकीय राज मार्ग से मिलता है। मिझौड़ा में चीनी मिल होने के कारण वर्ष में चार माह गन्ना, चीनी, बकास, शीरा लदे वाहनों का आवागमन काफी अधिक संख्या में होता है। भीटी तहसील मुख्यालय होने के कारण भी प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। खास बात यह मार्ग अयोध्या व सुल्तानपुर जिले को भी जोड़ता है। अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय से यह मार्ग सीधे अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील तक जाता है। आगे जाकर यह अयोध्या सुल्तानपुर मार्ग से सीधा पिपरी चौराहे पर पहुंचता है। इस मार्ग पर दर्जनों प्राथमिक, माध्यमिक समेत उच्च शिक्षण संस्थान, बाजार व प्रतिष्ठान स्थित हैं।
विज्ञापन

माह भर पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के गड्ढों को भरने का काम किया गया। गुणवत्ता ठीक न होने व वाहनों का अधिक दबाव होने के चलते करायी गई पैचिंग उखड़ गई। इसके चलते एक बार फिर मार्ग जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। क्षेत्र के प्रदीप कुमार, मनीराम व जियालाल आदि ने इस मार्ग को अविलंब दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। इस बारे में सहायक अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड एसके सिंह ने बताया कि चुनाव बाद मार्गों को दुरुस्त करने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed