फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बीमार पति की ड्यूटी कटवाने को अधिकारियों से गिड़गिड़ाई महिला

बीमार पति की ड्यूटी कटवाने को अधिकारियों से गिड़गिड़ाई महिला

Sun, 12 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
बीमार पति की ड्यूटी कटवाने को अधिकारियों से गिड़गिड़ाई महिला
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के दौरान शनिवार को अलग तरह का दृश्य नजर आया। एक तरफ जहां बहुत से पति अपनी पत्नियों की ड्यूटी कटवाने के लिए इधर-उधर हाथ पांव मार रहे थे, वहीं एक महिला कर्मचारी अधिकारियों के पास अपने पति की ड्यूटी कटवाने की विनती करती दिखी। उसने कहा कि वह खुद ड्यूटी कर ले रही, लेकिन उसके बीमार पति को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाए। अधिकारियों ने महिला की इस अपील को स्वीकार करते हुए उसके पति को चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को अकबरपुर हवाई पट्टी पर एक तरफ पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही थीं तो दूसरी तरफ ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मचारियों व उनके परिवारीजनों की लंबी लाइन लगी थी। ऐसे दंपत्ति भी पहुंचे हुए थे, जो सरकारी सेवा में थे। दोनों की ड्यूटी लगी थी। ऐसे लगभग सभी मामलों में पुरुष कर्मचारी ही यह अनुनय विनय करते नजर आ रहे थे कि उनकी पत्नी को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाए। कोई मासूम बच्चों का हवाला दे रहा था तो कोई सास व ससुर की सेवा का हवाला। इन सब के बीच सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव के पास एक महिला कर्मचारी प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची। एक महिला कर्मचारी ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर बीबीपुर में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। उसके पति उच्च प्राथमिक विद्यालय बरसाइत में परिचारक के पद कार्यरत है। महिला ने बताया कि उसके पति की तबीयत खराब है। वह डिप्रेशन के मरीज हैं। ऐसे में उनके पति की ड्यूटी काट दी जाए। महिला ने कहा कि मेरी ड्यूटी काटे जाने की जरूरत नहीं है। मैं चुनाव ड्यूटी कर लूंगी, लेकिन मेरे पति को ड्यूटी से छूट जरूर दे दिया जाए। महिला की इस अपील पर सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी से कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए जरूरी निर्णय लिया जाए। डीडीओ वीरेंद्र सिंह ने महिला को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कुछ देर में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed