फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   चार घरों से चोरों ने पार की लगभग दो लाख का सामान व नकदी

चार घरों से चोरों ने पार की लगभग दो लाख का सामान व नकदी

Mon, 06 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
चार घरों से चोरों ने पार की लगभग दो लाख का सामान व नकदी
कटेहरी। अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी बाजार के पूर्वी नाका पावर हाउस इलाके में बीती रात चोरों ने चार घरों से 19 हजार नकद और करीब दो लाख रुपए के जेवरात व अन्य सामान पार कर दिए। मामले की जानकारी सुबह हो सकी। वहीं आये दिन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस द्वारा कोई तत्परता न दिखाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी भी प्रकट किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कटेहरी बाजार के पूर्वी नाका में राम संवारे का घर है। बताया जाता है कि शनिवार रात चोर उसके मकान के पिछले हिस्से से घर में घुस गए। वहां कमरे में रखी आलमारी के लॉकर को तोड़ दिया और 15 हजार नकदी समेत अन्य सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना जिले से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे टाइगर रामनिहोर के घर की है, जहां चोर उनके घर में घुस गए। वहां अलमारी में रखे कीमती कागजात पार कर दिए। तीसरी घटना जयप्रकाश अग्रहरि के घर की है। यहां भी चोर घर के पिछले हिस्से से अन्दर घुस गए। वहां रखा कपड़े के अलावा पायल, लाकेट समेत अन्य सामान उठा ले गए। चौथी वारदात संत प्रकाश के घर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चोर दीवार के सहारे घर में घुस गए। वहां रखी तिजोरी में एक बाली, दो पायल व अन्य जेवरात और 4 हजार नकद पार कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि यदि पुलिस पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लेती तो इन घटनाओं को रोका जा सकता था। पुलिस ने रात्रि गश्त को मजाक बना दिया है। उधर, थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed