फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सैनिक के मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम

सैनिक के मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 16 Apr 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
सैनिक के मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम
जवान की शहादत से परिवारीजन में कोहराम
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। असोम में तैनात अकबरपुर के रहने वाले सीआरपीएफ जवान रामअचल के नक्सली हमले में शहीद होने की खबर से मंगलवार को परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सोमवार दोपहर अकबरपुर नगर के निकट मखदूमपुर निवासी सीआरपीएफ जवान रामअचल की पत्नी के मोबाइल पर आए फोन से परिवारीजनों में हाहाकार मच गया।


रामअचल के घर में मची चीखपुकार से आसपास से ग्रामीण भागकर वहां पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। एसडीएम सदर अभिषेक पाठक ने भी गांव पहुंचकर शहीद के परिवारीजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन



अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर निवासी भोरई के घर सोमवार दोपहर उस समय चीखपुकार मच गई, जब बहू सरला के मोबाइल पर एक कॉल आई। सरला के अनुसार दूसरी तरफ से बताया कि गया उनके पति रामअचल नक्सली हमले में शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल रामअचल सीआरपीएफ की बटालियन 182 ई में सिपाही थे। उनके शहीद होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भोरई के घर पहुंच गए और परिवारीजनों को ढांढस बधाया।


बताया जाता है कि मखदूमपुर निवासी भोरई के दो पुत्रों में 35 वर्षीय रामअचल दूसरे नंबर पर थे। वर्ष 2011 में उन्हें सीआरपीएफ में सिपाही पद पर नियुक्ति मिली। पहली पोस्टिंग कश्मीर में हुई।


इसके बाद अलग-अलग स्थानों से होते हुए वह इन दिनों असोम के गोलाघाट में तैनात थे। परिवार के अनुसार बताया गया कि असोम में हुए नक्सली हमले में रामअचल शहीद हुए हैं। पार्थिव शरीर बुधवार 17 अप्रैल को गांव पहुंचेगा।


खबर से रामअचल की मां सजाऊ देवी व भाई रामशकल का रो-रोकर बुरा हाल है। रामअचल की पत्नी सरला के लिए दो बेटियाें रिया व अक्षिता और बेटे समर को संभाल पाना कठिन हो रहा है। सरला बार-बार बेसुध हो जाती रही।



इन्हीं सब के बीच एसडीएम सदर अभिषेक पाठक भी रामअचल के घर पहुंचे। हालांकि एसडीएम ने कहा कि सैनिक के निधन की कोई अधिकृत सूचना प्रशासन के पास नहीं है।


जानकारी मिलने पर मैं एहतियातन गांव गया था। परिवार के लोगों ने बताया कि बटालियन से शहीद होने की सूचना मिली है। उधर गांव में कुछ लोगों ने अधिकारियों को ये भी बताया कि नक्सली हमले जैसी कोई खबर अब तक सामने नहीं आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed